Events

प्रतियागिताएँ: विवरण एवं नियम

योगासन प्रतियोगिता

  • योगासन प्रतियोगिता दो स्तरों की होगी।
    (क) कनिष्ठ वर्ग-कक्षा 8 तक या 12 वर्ष की आयु तक के प्रतियोगियों के लिए।
    (ख) वरिष्ठ वर्ग-कक्षा 9 से स्नातकोत्तर या 12 वर्ष से 20 वर्ष तक आयु के प्रतियोगियों के लिए।
  • इस प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर में एक विद्यालय से दो-दो प्रतियोगी भाग ले सकेंगे।
  • दोनों स्तरों के प्रतियोगियों को निर्णायकों द्वारा कहे गये आसनों को प्रदर्शित करना होगा। दोनों वर्गों में दिये गये आसनों में से कोई आठ योगासन करने को दिया जायेगा तथा दो मिनट इन आसनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालना भी आवश्यक है।
  • उम्र के लिए वरिष्ठ वर्ग में हाईस्कूल अंक पत्र अथवा प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाण पत्र तथा कनिष्ठ वर्ग में जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति देनी होगी।
  • (क) कनिष्ठ वर्ग के लिए निर्धारित आसन:-पद्मासन, सर्वांगासन, धनुरासन, भुजंगासन, चक्रासन, कूर्मासन, गोमुखासन, गर्भासन, कर्णपिण्डासन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, कुक्कुटासन, मत्स्यासन, वक्रासन, बद्धपद्मासन, मयूरासन, नौकासन, शलभासन एवं हंसासन।
    (ख) वरिष्ठ वर्ग के लिए निर्धारित आसन:-हलासन, पूर्णधनुरासन, पूर्णभुजंगासन, बद्धपद्मासन, पूर्ण मत्स्येन्द्रासन, गोरक्षासन, सिद्धासन, ओंकारासन, शीर्षासन, मयूरासन, वृश्चिकासन, शलभासन, चक्रासन, मत्स्यासन, शीर्षपद्मासन, मयूरपद्मासन, गर्भासन, गरुड़ासन, वृक्षासन एवं मण्डूकासन।
  • प्रतियोगिता से सम्बन्धित अन्य विशेष विवरण प्रतियोगिता स्थल पर बताया जायेगा।
  • प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पारितोषिक स्वरूप गौरव पत्र एवं निम्नवत् नकद धनराशि प्रदान की जायेगी-
पुरस्कार की धनराशि निम्नवत् है-
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि
 
कक्षा स्तर प्रथम द्वितीय तृतीय
       
कनिष्ठ वर्ग 500रु0 400रु0 300रु0
वरिष्ठ वर्ग 600रु0 500रु0 400रु0
पी.टी. प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता एक स्तर की होगी जिसमें कक्षा 8 तक के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
  • प्रतियोगिता में एक विद्यालय से केवल एक टोली ही भाग ले सकेगी। टोली में कम से कम 20 और अधिक से अधिक 40 सदस्य हो सकते हैं।
  • इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत लेजिम, डम्बुल और पी.टी. तीनों ही प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन होगा।
  • विजेता एवं उपविजेता का स्थान पाने वाली टोलियों को पारितोषिक स्वरूप क्रमशः 1200 रु0 एवं 1000 रु0 नकद धनराशि प्रदान की जायेगी। विजेता टोली को संस्थागत वैजयन्ती भी प्रदान की जायेगी।
चित्रकला प्रतियोगिता
  • चित्रकला प्रतियोगिता निम्नलिखित तीनों स्तर की निम्न विषयों पर होगी।
  •  
    कक्षा स्तर
         
    (क) प्रथम वर्ग-कक्षा 1 से 5 तक - हरा-भरा बाग।
    (ख) द्वितीय वर्ग-कक्षा 6 से 8 तक - ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज।
    (ग) तृतीय वर्ग-कक्षा 9 से 12 तक - विषय प्रतियोगिता स्थल पर दिया जायेगा।
  • प्रतियोगिता में एक विद्यालय से प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में केवल तीन-तीन प्रतियोगी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता डेढ़ घंटे की होगी। तृतीय वर्ग की प्रतियोगिता का विषय संचालन समिति द्वारा दिये गये सील बन्द लिफाफे को खोलकर बताया जायेगा।
  • पेन्सिल, लेखनी एवं समस्त चित्रकला सम्बन्धी सामग्री प्रतियोगी स्वयं लायेंगे। संस्था की ओर से उन्हें मात्र चित्रावली के लिए ड्राइंग पेपर प्रदान किये जायेंगे।
  • प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि
     
    कक्षा स्तर प्रथम द्वितीय तृतीय
           
    प्रथम वर्ग 400रु0 300रु0 200रु0
    द्वितीय वर्ग 500रु0 400रु0 300रु0
    तृतीय वर्ग 600रु0 500रु0 400रु0

आगे पढ़ें ... »