प्रतियागिताएँ: विवरण एवं नियम
प्रश्न मंच (क्विज़) प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता दो स्तर की होगी। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 12 तक। वरिष्ठ वर्ग स्नातक से स्नातकोत्तर तक। प्रत्येक विद्यालय से चार प्रतियोगियों की केवल एक टोली भाग ले सकेगी।
- प्रतियोगिता मौखिक होगी जिसमें विज्ञान, साहित्य, सामान्य ज्ञान, खेल-कूद, रामायण, महाभारत, पौराणिक गाथाओं, महापुरूषों, देशभक्तों और स्वतन्त्रता-संग्राम के क्रांतिकारियों, सेनानियों, इतिहास तथा देश-विदेश की भौगोलिक, आर्थिक समस्याओं एवं घटनाओं से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे।
- प्रतियोगिता में कुल चक्रों तथा अंकों के निर्धारण से सम्बन्धित नियमों की जानकारी संयोजक द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रतियोगिता प्रारम्भ करते समय दी जायेगी।
- प्रत्येक टोली को सोचने के लिए 20 सेकेण्ड का समय दिया जायेगा।
- प्रतियोगिता में दोनों वर्गो के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टोली को गौरव पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार की धनराशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
|
|
|
|
600रु0 |
500रु0 |
400रु0 |
शिक्षाप्रद संत वचन प्रतियोगिता
- यह प्रतियोगिता एक स्तर की होगी। इसमें कक्षा 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
- किसी भी विद्यालय से 3 प्रतियोगी ही सम्मिलित होंगे।
- प्राथमिक से कक्षा 10 तक की पाठ्यपुस्तकों में आये हुए शिक्षाप्रद संत वचन पूछे जायेंगे।
- प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र और
नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
|
|
|
|
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
हिन्दी आशुभाषण प्रतियोगिता
- आशुभाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में होगी। इस प्रतियोगिता में केवल स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। माध्यम हिन्दी होगा।
- इस प्रतियोगिता में एक संस्थान से अधिकतम तीन प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
- प्रत्येक प्रतिभागी के भाषण का विषय अलग-अलग होगा। जो भाषण के तत्काल पूर्व लाटरी विधि द्वारा निर्धारित किया जायेगा।
- प्रत्येक प्रतिभागी को अपना विचार प्रस्तुत करने के लिए सात मिनट का समय दिया जायेगा। पाँच मिनट समाप्त होने पर उसे सूचित किया जायेगा कि दो मिनट शेष है। अतिरिक्त समय लेने पर प्राप्त अंकों में कटौती की जायेगी।
- प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक स्वरूप गौरव पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की जायेगी। संस्थान स्तर पर संस्था के प्रतिभागियों को प्राप्त अंको के योग के आधार पर संस्थागत वैजयन्ती प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
|
|
|
|
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |