प्रतियागिताएँ: विवरण एवं नियम
अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता केवल एक स्तर की होगी जिसमें कक्षा 8 तक के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
- प्रतियोगिता में हिन्दी या संस्कृत किसी भी माध्यम से बोलने की छूट होगी।
- प्रत्येक विद्यालय से न्यूनतम तीन एवं अधिकतम पाँच प्रतियोगियों की टोली इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। चौपाई चार चरण की मान्य होगी।
- एक बार प्रस्तुत की गयी कविता की पुनरावृत्ति वर्जित है।
- ट, ठ, ड, ढ पर समाप्त होने वाली कविताओं को क्रमशः त, थ, द, ध से प्रारम्भ किया जा सकता है। क्ष से समाप्त होने वाली कविता के स्थान पर छ, त्र से समाप्त होने वाली कविता के स्थान त
अथवा र तथा ज्ञ से समाप्त होने वाली कविता के स्थान पर ज अथवा य से प्रारम्भ होने वाली कविताएँ की जा सकती हैं। ए, ऐ के स्थान पर इ तथा ओ के स्थान पर उ से प्रारम्भ होने वाली कविता सुनाई जा सकेगी।
ङ, ´, ण से समाप्त होने वाली कविता के उत्तर में क्रमशः क, च, ट वर्ग के किसी भी अक्षर से प्रारम्भ होने वाली कविता कही जा सकेगी। स, श, ष में कोई भेद नहीं माना
जायेगा।
- प्रतियोगिता में चक्रों (राउन्ड) की संख्या संयोजक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता द्वारा उसी समय घोषित की जायेगी। टोलियों के मूल्यांकन में निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जायेगा- भाषा, भाव,
प्रस्तुतीकरण-शैली एवं स्वर पाठ।
- प्रत्येक टोली को सोचने के लिए 30 सेकेण्ड का समय दिया जायेगा।
- प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता टोलियों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र एवं नकद धनराशि
प्रदान की जायेगी। विजेता को संस्थागत वैजयन्ती प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार की धनराशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
विजेता |
उपविजेता |
|
|
|
| 500रु0 |
400रु0 |
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चार स्तरों की होगी।
|
प्रथम वर्ग |
द्वितीय वर्ग |
तृतीय वर्ग |
चतुर्थ वर्ग |
|
|
|
|
|
|
कक्षा 1 से 5 तक |
कक्षा 6 से 8 तक |
कक्षा 9 से 12 तक |
स्नातक एवं स्नातकोत्तर |
- इस प्रतियोगिता में एक विद्यालय से प्रत्येक स्तर में केवल पाँच-पाँच प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
- प्रश्न-पत्र से सम्बन्धित निर्देश प्रतियोगिता कक्ष में ही संयोजक द्वारा दिये जायेंगे।
- प्रतियोगिता के लिए अपनी लेखनी के अतिरिक्त किसी प्रकार की अन्य सामग्री प्रतियोगिता कक्ष में लाना वर्जित है।
- प्रत्येक स्तर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र और नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
|
स्तर |
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
प्रथम वर्ग |
400रु0 |
300रु0 |
200रु0 |
|
द्वितीय वर्ग |
400रु0 |
300रु0 |
200रु0 |
|
तृतीय वर्ग |
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
|
चतुर्थ वर्ग |
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
सुलेख प्रतियोगिता नियमावली एवं पुरस्कार
- हिन्दी एवं अंग्रेजी में अलग-अलग सुलेख प्रतियोगिता दो स्तरों की होगी-
|
प्रथम वर्ग |
द्वितीय वर्ग |
|
|
|
| कक्षा 1 से 5 तक |
कक्षा 6 से 8 तक |
- सुलेख प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में केवल तीन-तीन प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
- प्रतियोगियों को लेखन सामग्री स्वयं लानी होगी। उन्हें केवल सुलेख लिखने के लिए रूलदार कटा हुआ कागज प्रदान किया जायेगा।
- प्रतियोगी को केवल प्रतियोगिता कक्ष में दिये गये गद्य/पद्य खण्ड को नियत अवधि में सुन्दर अक्षरों में पूरा लिखना होगा।
- सुलेख प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र तथा नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
|
स्तर |
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
|
|
|
|
|
प्रथम वर्ग |
400रु0 |
300रु0 |
200रु0 |
|
द्वितीय वर्ग |
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |