Events

प्रतियागिताएँ: विवरण एवं नियम

हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता

  • यह प्रतियोगिता केवल एक स्तर की होगी जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
  • विषय समिति द्वारा निर्धारित होगा एवं राष्ट्रव्यापी ज्वलंत चिन्ताओं से सम्बद्ध होगा। प्रतियोगिता आरम्भ होने के समय सील बन्द लिफाफा खोलकर विषय वहीं बताया जायेगा।
  • प्रतियोगिता का समय 1 घण्टे का होगा।
  • प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार की धनराशि निम्नवत् है-
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि
   
प्रथम द्वितीय तृतीय
     
500रु0 400रु0 300रु0
कम्प्यूटर प्रश्न मंच प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता तीन स्तर पर होगी-
  • कनिष्ठ वर्ग माध्यमिक वर्ग वरिष्ठ वर्ग
         
    कक्षा 6 से 8 तक कक्षा 9 से 12 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर
  • प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक स्तर पर चार प्रतिभागियों की अधिकतम एक टोली भाग ले सकेगी
  • प्रतियोगिता का प्रारूप वस्तुनिष्ठ होगा। प्रतियोगिता में चक्रों तथा अंकों के निर्धारण से सम्बन्धित नियमों की जानकारी संयोजक द्वारा स्थल पर ही प्रतियोगिता प्रारम्भ करते समय दी जायेगी।
  • प्रत्येक टोली को सोचने के लिए 20 सेकेण्ड का समय दिया जायेगा।
  • प्रत्येक स्तर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र और नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि
   
स्तर प्रथम द्वितीय तृतीय
कनिष्ठ वर्ग 400रु0 300रु0 200रु0
माध्यमिक वर्ग 500रु0 400रु0 300रु0
वरिष्ठ वर्ग 600रु0 500रु0 400रु0
श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता
  • यह प्रतियोगिता केवल एक स्तर की होगी। इसमें केवल कक्षा 10 तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
  • किसी भी विद्यालय से केवल तीन प्रतियोगी ही सम्मिलित होंगे।
  • प्रतियोगिता में इस वर्ष श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय के सभी श्लोक कंठस्थ होने चाहिए। प्रतियोगिता में उक्त अध्याय आद्यन्त सुनाने को कहा जा सकता है या जहाँ-तहाँ से क्रमशः या बिना क्रम के ही कुछ श्लोक पूछकर परीक्षा ली जा सकती है। पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वर, शैली एवं उच्चारण शुद्धता के आधार पर भी मूल्यांकन होगा।
  • प्रतियोगिता परीक्षा में गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित संस्करण ही मान्य होगा।
  • प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र और नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि
 
प्रथम द्वितीय तृतीय
     
500रु0 400रु0 300रु0

आगे पढ़ें ... »