प्रतियागिताएँ: विवरण एवं नियम
भाषण प्रतियोगिता नियमावली एवं पुरस्कार (संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषण)
- भाषण प्रतियोगिता तीन स्तरों की होगी -
|
कनिष्ठ वर्ग |
माध्यमिक वर्ग |
वरिष्ठ वर्ग |
|
|
|
|
| कक्षा 6 से 8 तक |
कक्षा 9 से 12 तक |
स्नातक एवं स्नातकोत्तर |
- प्रतियोगिता में एक विद्यालय से प्रत्येक स्तर में केवल तीन-तीन प्रतियोगी भाग ले सकेंगे।
- प्राथमिक वर्ग में प्रत्येक प्रतियोगी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए कुल पाँच मिनट का समय दिया जायेगा। चार मिनट की समाप्ति पर उसे सूचित किया जायेगा कि एक मिनट शेष है।
- माध्यमिक तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रत्येक प्रतियोगी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए कुल सात मिनट का समय दिया जायेगा पाँच मिनट की समाप्ति पर उसे सूचित किया जायेगा कि दो मिनट शेष हैं। इसके अतिरिक्त समय लेने पर प्राप्त अकों में कटौती की जायेगी।
- प्रतियोगिता के प्रत्येक स्तर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक स्वरूप गौरव पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार की धनराशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
|
स्तर |
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
कनिष्ठ वर्ग |
400रु0 |
300रु0 |
200रु0 |
|
माध्यमिक वर्ग |
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
|
वरिष्ठ वर्ग |
600रु0 |
500रु0 |
400रु0 |
श्रीरामचरितमानस प्रतियोगिता
- यह प्रतियोगिता केवल एक स्तर की होगी जिसमें 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता मौखिक होगी।
- किसी भी विद्यालय से केवल तीन प्रतियोगी ही सम्मिलित होंगे।
- मानस प्रतियोगिता में ‘‘सुन्दरकाण्ड’’, पूर्ण रूप से कण्ठस्थ होना चाहिए। प्रतियोगिता में आद्यन्त सुनाने को कहा जा सकता है या जहाँ-तहाँ से क्रमशः या बिना क्रम के ही कुछ दोहा या चौपाई पूछकर परीक्षा ली जा सकती है। पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वर, शैली एवं उच्चारण शुद्धता के आधार पर भी मूल्यांकन होगा।
- प्रतियोगिता में गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित संस्करण ही मान्य होगा।
- प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक स्वरूप गौरव-पत्र और नकद धनराशि प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
संगीत गायन प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)
- प्रतियोगिता दो स्तरों की होगीः-
|
कनिष्ठ वर्ग |
माध्यमिक वर्ग |
|
भजन एवं देशगीत-कक्षा 8 तक, आयु सीमा 12 वर्ष तक |
सुगम संगीत (लाइट म्यूजिक) - कक्षा 9 से कक्षा 12 तक |
- इस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में एक विद्यालय से तीन-तीन प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
- प्रत्येक गीत के लिए 4 मिनट का समय निर्धारित है।
- प्रतियोगियों को वाद्य-यंत्र स्वयं अपने साथ लाना होगा।
- प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को गौरव-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
पुरस्कार राशि निम्नवत् है-
|
पुरस्कार/छात्रवृत्ति धनराशि |
|
|
|
|
स्तर |
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
कनिष्ठ वर्ग |
500रु0 |
400रु0 |
300रु0 |
|
वरिष्ठ वर्ग |
600रु0 |
500रु0 |
400रु0 |